scriptsfj released a raw footage of delhi metro stations rocked with graffities khalistan | G-20 की तैयारियों के बीच आतंकी संगठन SFJ की करतूत, मेट्रो स्टेशनों पर लिखे भारत विरोधी नारे | Patrika News

G-20 की तैयारियों के बीच आतंकी संगठन SFJ की करतूत, मेट्रो स्टेशनों पर लिखे भारत विरोधी नारे

locationनई दिल्लीPublished: Aug 27, 2023 03:07:00 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

Anti India slogans Delhi Metro stations: दिल्ली में खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) की एक और देशविरोधी गतिविधि का मामला साममे आया है। आतंकी संगठन SFJ से जुड़े कुछ लोगों ने दिल्ली के करीब आठ मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे हैं।

Anti India slogans Delhi Metro stations
Anti India slogans Delhi Metro stations

Anti India slogans Delhi Metro stations: देश की राजधानी दिल्ली में आयोजन होने वाले जी-20 सम्मेलन की तैयारियां चल रही है। इसी बीच दिल्ली में खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) की एक और देशविरोधी गतिविधि का मामला साममे आया है। आतंकी संगठन SFJ से जुड़े कुछ लोगों ने दिल्ली के करीब आठ मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे हैं। सूचना मिलने के बाद मेट्रो पुलिस मौके पर पहुंच गई है और सभी जगहों पर पुलिस भेजकर नारे मिटा दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.