नई दिल्लीPublished: Aug 14, 2023 11:28:44 am
Shaitan Prajapat
Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। राजधानी शिमला में लैंडस्लाइड के बाद मलबे में 50 लोग दब गए। अब तक 9 शव बरामद किए गए हैं।
Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से आम जन जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमाचल की राजधानी शिमला में सोमवार सुबह समरहिल स्थित शिव मंदिर भूस्खलन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि इस भूस्खलन की चपेट में आने से करीब 50 श्रद्धालु दब गए। अब तक 9 लोगों के शव निकाले जा चुके है। रेस्क्यू आपरेशन जारी है। मौसम विभाग ने हिमालय प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उधर मंडी के पराशर में बागी पुल बह गया है, जिससे 250 से ज्यादा लोग फंस गए हैं।