नई दिल्लीPublished: Dec 02, 2022 09:05:13 am
Shaitan Prajapat
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को पकड़ लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोल्डी को कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। हालांकि, अब तक कैलिफोर्निया की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान भारत सरकार को नहीं मिला है।
मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्नियां से हिरासत में लिया गया है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है। हालांकि गोल्डी के पकड़े जाने को लेकर अब तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 29 मई, 2022 को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद गोल्डी बराड़ ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।