नई दिल्लीPublished: Oct 02, 2023 07:34:00 pm
Paritosh Shahi
Vande Bharat Express: बहुत ही जल्द देश को स्लीपर वर्जन वाला वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने वाला है। इस ट्रेन के स्लीपर का लुक सामने आया है जो बेहद खुबसूरत है। इसे देख कर आप हैरान रह जाएंगे। रेल मंत्रालय ने स्लीपर वंदे भारत का डिजाइन फाइनल कर आर्डर दे दिया गया है।
Vande Bharat Express: जब से वंदे भारत एक्सप्रेस लांच हुआ है तभी से देश के लोग इसे बहुत प्यार दे रहे हैं। कुछ दिन पहले ही PM Narendra Modi ने देश को 9 वंदे भारत ट्रेनों का सौगात दिया था। बता दें कि अभी तक वंदे भारत में सिर्फ कुर्सी कार की ही व्यवस्था है। इसमें यात्री सिर्फ बैठ कर ही यात्रा कर सकते हैं। इस वजह से इसे लंबी दूरी के लिए नहीं लगाया गया है। इसी बीच अच्छी खबर ये आई है की बहुत ही जल्द वंदे भारत लंबी दूरी तय करेगी। भारतीय रेलवे इसके लिए वंदे भारत का स्लीपर वर्जन ला रहा है। स्लीपर क्लास के भीतर का लुक कैसा होगा, आइये हम आपको दिखाते हैं।