Published: Aug 19, 2023 05:46:33 pm
Prashant Tiwari
Snake bites Punjab education minister: पंजाब में आए बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में जुटे पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को सांप ने काट लिया है।
पंजाब में आए बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में जुटे पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को सांप ने काट लिया है। बैंस को 4 दिन पहले ही सांप ने डसा था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया था। जहां अभी भी उनका इलाज चल रहा है। हालांकि बैंस ने इसके बारे में पहले किसी को जानकारी नहीं दी थी। अब उन्होंने खुद ही ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है।
बचाव अभियान के दौरान काटा सांप
शिक्षा मंत्री बैंस ने ट्वीट कर कहा कि ईश्वर की कृपा से मेरे निर्वाचन क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब में बाढ़ की स्थिति अब बेहतर है। बचाव अभियान के दौरान, 15 अगस्त की मध्यरात्रि को मुझे एक जहरीले सांप ने काट लिया, लेकिन इससे अपने लोगों की मदद करने के मेरे दृढ़ संकल्प में कोई कमी नहीं आई। भगवान की कृपा और लोगों के प्यार और आशीर्वाद से मैं अब ठीक हूं। जहर का असर कम हो रहा है और मेरा रक्त परीक्षण भी सामान्य आया है।