script

जम्मू कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, भारी गोलाबारी में जवान शहीद, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Published: Jul 15, 2017 08:45:00 pm

Submitted by:

Abhishek Pareek

जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलीबारी की आैर जमकर मोर्टार बरसाए।

पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलीबारी की आैर जमकर मोर्टार बरसाए। पाकिस्तानी सेना द्वारा शनिवार को गई भारी गोलाबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया।


जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी फायरिंग में कारकुंडी इलाके में 35 साल के लांसनायक मोहम्मद नसीर शहीद हो गए। पाकिस्तान ने शनिवार को राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षा चौकियों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी शुरू की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।



रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया, ‘पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी शुरू की।’ सूत्रों के अनुसार, ‘पाकिस्तान की ओर से इन दोनों जगहों पर अपराह्न 1.30 बजे के करीब संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया। पाकिस्तानी सेना ने छोटे स्वचालित हथियारों और मोर्टार से हमले किए। भारत की ओर से भी दोनों जगहों पर प्रभावी और मुंहतोड़ जवाब दिया गया।’


https://twitter.com/ANI_news/status/886201227561664512

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash

उधर, शनिवार सुबह कुलगाम में एक आतंकी हमले में सीआरपीएफ के एक अधिकारी घायल हो गए। आतंकियों ने पेट्रोल पार्टी पर ग्रेनेड फेंका जिसमें अधिकारी घायल हो गए।

ट्रेंडिंग वीडियो