scriptमनचलों से बचाने वाले लड़को के साथ दक्षिण कोरियाई YouTuber ने किया लंच | South Korean YouTuber's lunch with 'Indian heroes' who 'saved' her | Patrika News

मनचलों से बचाने वाले लड़को के साथ दक्षिण कोरियाई YouTuber ने किया लंच

locationनई दिल्लीPublished: Dec 02, 2022 08:20:04 pm

दक्षिण कोरियाई YouTuber ह्यो-जियोंग ने मनचलों से बचाने वाले लड़को के साथ आज दोपहर लंच किया, जिसका वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए ह्यो-जियोंग ने दोनों लड़कों को इंडियन हीरो बताया।

south-korean-youtuber-s-lunch-with-indian-heroes-who-saved-her.gif

South Korean YouTuber’s lunch with ‘Indian heroes’ who ‘saved’ her

मुंबई की सड़कों में छेड़खानी का शिकार हुई दक्षिण कोरियाई लड़की ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसपर वो दोनों लड़के दिखाई दे रहे हैं जो मनचलों से उन्हें बचाया था। मनचलों से ह्यो-जियोंग को बचाने वाले लड़कों का नाम आदित्य और अथर्व है, जिनके साथ शुक्रवार यानी आज कोरियाई YouTuber ने लंच करते हुए तारीफ की और उत्पीड़न से बचाने के लिए धन्यवाद कहा।
सोशल मीडिया पर कई भारतीयों ने मुंबई पुलिस से पर्यटक को परेशान करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने दक्षिण कोरियाई YouTuber के साथ छेड़खानी करने वाले दो आरोपियों मोबीन चंद मोहम्मद शेख, जिसकी उम्र 19 साल है और 20 साल के मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।
https://twitter.com/mhyochi/status/1598621402009112576?ref_src=twsrc%5Etfw
दक्षिण कोरिया ने जारी की एडवाइजरी
कोरियाई महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना दक्षिण कोरिया ने भारत आने वाले अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें सुरक्षा के मद्देनजर रात में बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया गया है। हालांकि आरोपियों के खिलाफ पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई से दक्षिण कोरियाई YouTuber खुश है। वहीं इस मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का भी बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
 
छेड़खानी के दौरान लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी YouTuber ह्यो-जियोंग
दक्षिण कोरियाई YouTuber ह्यो-जियोंग के साथ जब दो मनचले छेड़खानी कर रहे थे उस समय वह लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। इसका वीडियो भी उन्होंने ट्वीटर के जरिए शेयर किया है। वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि वह छेड़खानी का विरोध कर रही हैं, लेकिन इसके बाद भी दोनों मनचले छेड़खानी करते रहते हैं। दोनों मनचले बाइक से भी YouTuber के साथ छेड़खानी करते हुए लिफ्ट की पेशकश करते हैं। वहीं ह्यो-जियोंग लगातार इसका विरोध करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें

मुंबई में कोरियन महिला यूट्यूबर से छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने के बाद 2 गिरफ्तार

 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो