नई दिल्लीPublished: Oct 29, 2023 08:39:57 pm
Shivam Shukla
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को विदेशमंत्री एस. जयशंकर को एक पत्र लिखकर श्रीलंकाई नौसेना द्वारा पकड़ गए 37 मछुआरों को छुड़ाने की अपील की है।
श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के भड़के 37 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भारतीय विदेशमंत्री एस.जयशंकर को पत्र लिखा है। सीएम स्टालिन ने अपने पत्र में पकड़े गए सभी मछुआरों को नौका सहित सकुशल छुड़ाने की अपील की है।
सीएम स्टालिन ने जयशंकर को लिखा पत्र
दरअसल, बीते 28 अक्टूबर को श्री लंका की नौसेना ने समुद्र में मछली पकड़ने वाले तमिलनाडु के मछुआरों को अपने जल क्षेत्र में आने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही उनकी 5 नौकाओं को भी जब्त कर लिया था। जिसके बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने राज्य के मछुआरों को सकुशल रिहाई के लिए विदेश मंत्री एस.जयशंकर को पत्र लिखा है। सीएम ने अपने पत्र में अपील की है कि मछुआरे जीवन-यापन के लिए पूरी तरह से अपनी मछली पकड़ने की पर निर्भर थे और इन लगातार गिरफ्तारियों के वजह से भारी मछुआरा समुदाय के संकट और पीड़ा में है।
गिरफ्तारियों से मछुआरा समुदाय परेशान
उन्होंने कहा, ‘"जैसा कि आप जानते हैं, हमारे मछुआरे आजीविका के लिए पूरी तरह से अपनी मछली पकड़ने की गतिविधि पर निर्भर हैं और इन लगातार गिरफ्तारियों से मछुआरा समुदाय को भारी परेशानी और पीड़ा हो रही है। श्रीलंकाई नौसेना के ऐसे कृत्यों ने मछुआरा समुदायों के मन में दबाव और दहशत पैदा कर दी है।’