scriptGuinness World Record: घड़ी में जड़े हैं 17524 नायाब हीरे, भारतीय जौहरी ने रोशन किया देश का नाम | Srinkia watch 17524 unique diamonds are studded jeweler Harshit Bansal brought laurels to country | Patrika News

Guinness World Record: घड़ी में जड़े हैं 17524 नायाब हीरे, भारतीय जौहरी ने रोशन किया देश का नाम

locationनई दिल्लीPublished: Jan 26, 2023 06:50:46 pm

Guinness World Record : हर्षित बंसल ने एक ऐसी घड़ी बनाई है जिसमें 17,524 प्राकृतिक और हाथ से तराशे गए हीरे जड़े हैं। इसका नाम श्रीनिका रखा है। श्रीनिका ने ‘मोस्ट डायमंड्स सेट ऑन ए वॉच’ का खिताब हासिल किया है। हर्षित बंसल का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है।

diamonds_watch_srinkia.jpg

Srinkia घड़ी में जड़े हैं 17524 नायाब हीरे, भारतीय जौहरी ने रोशन किया देश का नाम

Harshit Bansal diamonds watch Srinkia देश के एक जौहरी ने अपना हुनर के बल पर अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया। उसने अपनी कारीगरी से एक ऐसी घड़ी बनाई, जिसमें 17,524 हीरे जड़े हैं। इस घड़ी को देखकर हर कोई अचम्भित हो जाता है। खूबसूरत घड़ी पर एक बार निगाहें जमा जाती है तो तभी हटती हैं जब कोई टोक देता है। इस पहले एक घड़ी में 15,858 हीरे से जड़ने का रिकार्ड आरोन शम ज्वैलरी लिमिटेड हांगकांग के नाम दर्ज था। उसने 2018 में घड़ी में 15,858 हीरे जड़कर यह रिकार्ड बनाया था। अब यह नया रिकार्ड 29 दिसम्बर 2022 से यूपी के मेरठ के सर्राफा रेनानी ज्वैलर्स के नाम दर्ज हो गया है। घड़ी निर्माता का नाम हर्षित बंसल है। हर्षित बंसल ने इस घड़ी का नाम श्रीनिका रखा है। श्रीनिका ने ‘मोस्ट डायमंड्स सेट ऑन ए वॉच’ का खिताब हासिल किया है। इस घड़ी में 17,524 प्राकृतिक और हाथ से तराशे गए हीरे जड़े हुए हैं।
https://twitter.com/GWR/status/1617819368532115462?ref_src=twsrc%5Etfw
घड़ी का नाम श्रीनिका रखा

घड़ी निर्माता हर्षित बंसल ने बताया कि, हम वास्तव में खुश हैं। पूरी टीम और परिवार खुश है। इससे हमें दुनियाभर में भारतीय कला को बढ़ावा देने और प्रदर्शित करने में मदद मिली है। यह सुंदर घड़ी प्राचीन भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित है। इस घड़ी का नाम श्रीनिका रखा है। श्रीनिका अर्थात जिसका अर्थ है फूल। यह फूल भगवान विष्णु के हृदय में है। यह सौभाग्य की सर्वोच्च देवी लक्ष्मी का भी प्रतीक है। ये घड़ी ब्रह्मांड में एकमात्र ऐसी घड़ी है जो इस ग्रह पर सबसे दुर्लभ होगी।
17,512 सफेद हीरे और 12 काले हीरे

हर्षित बंसल ने बताया कि, गिनीज के अनुसार, डिजाइन की शुरुआत हाथ से बनाए गए रेखाचित्रों से हुई थी। इस खूबसूरत घड़ी को बनाने में करीब 11 महीने लगे। इसमें 17,512 सफेद हीरे और 12 काले हीरे हैं। यह सभी हीरे विवाद रहित हैं।
घड़ी में 54.70 कैरेट प्राकृतिक और हाथ से तराशे गए हीरे

हर्षित बंसल ने आगे बताया कि, घड़ी का वजन 373.030 ग्राम है। और इसमें 54.70 कैरेट प्राकृतिक और हाथ से तराशे गए हीरे हैं। रेनानी ज्वैलर्स जल्द ही अपनी तरह की इस अनूठी सुंदरता का व्यावसायीकरण करने की योजना बना रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो