scriptSudarshan Patnaik unique greeting on Merry Christmas 27 feet high Santa Claus built on sand | क्रिसमस पर सुदर्शन पटनायक की देशवासियों को अनोखी बधाई, रेत पर उकेरा 27 फीट ऊंचा सांता क्लॉज | Patrika News

क्रिसमस पर सुदर्शन पटनायक की देशवासियों को अनोखी बधाई, रेत पर उकेरा 27 फीट ऊंचा सांता क्लॉज

locationनई दिल्लीPublished: Dec 25, 2022 10:35:12 am

Merry Christmas भारत में भी Merry Christmas 2022 बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने क्रिसमस के मौके पर देशवासियों को अनोखी बधाई और शुभकामनाएं दी। #MerryChristmas

christmas.jpg
क्रिसमस पर सुदर्शन पटनायक की देशवासियों को अनोखी बधाई, रेत पर उकेरा 27 फीट ऊंचा सांता क्लॉज
Merry Christmas 2022: आज पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है। एक दूसरे को ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। और केक, चाकलेट और मिठाइयों से मुंह मिठा करा रहे हैं। भारत में भी Merry Christmas 2022 बड़े धूमधाम से मन रहा है। मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने क्रिसमस के मौके पर देशवासियों को अनोखी बधाई और शुभकामनाएं दी। सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के गोपालपुर बीच पर एक अद्भुत कलाकृति बनाई है। जिसे देखकर लोग खुशी से झूम उठे। और वाह-वाह कह कर कलाकार का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। सुदर्शन पटनायक ने 27 फीट ऊंचा और 60 फीट चौड़ा सांता क्लॉज बनाया है। सांता क्लॉज बनाने के लिए रेत के साथ सिर्फ 1500 किलो टमाटर का उपयोग किया है। रेत पर उकेरी गई सुदर्शन पटनायक की यह कलाकृति काफी खूबसूरत दिखाई दे रही है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.