नई दिल्लीPublished: Aug 18, 2023 02:30:15 pm
Shaitan Prajapat
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बिहार के महाराजगंज जिले से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह बड़ा झटका दिया है। शीर्ष कोर्ट ने आज एक याचिका पर सुनवाई करते हुए डबल मर्डर केस में प्रभुनाथ सिंह को दोषी करार दे दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बिहार के महाराजगंज जिले से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह बड़ा झटका दिया है। शीर्ष कोर्ट ने आज एक याचिका पर सुनवाई करते हुए डबल मर्डर केस में प्रभुनाथ सिंह को दोषी करार दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रभुनाथ सिंह को 1995 में अपने विरोधी की हत्या को दोषी पाया है। दरअसल, इस मामले में निचली अदालत ने सिंह को रिहा कर दिया था। उच्चतम न्यायालय ने निचली अदालत और पटना हाईकोर्ट के बरी करने के फैसले को पलट दिया है। सुप्रीम कोर्ट इस फैसला के बाद राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह की मुश्किले बढ़ गई है।