scriptभारत के सबसे लम्बे व्यक्ति का निधन | tallest man of of india died | Patrika News

भारत के सबसे लम्बे व्यक्ति का निधन

Published: Nov 01, 2015 11:33:00 am

Submitted by:

barkha mishra

आर्ट और क्राफ्ट के शिल्पारमम में अब टूरिस्ट भारत के सबसे लम्बे साढ़े सात
फीट के व्यक्ति पोलिपका गट्टयाह के साथ फोटो नही खिचवा पाऐंगे। क्योकि
पोलिपका का निधन शुक्रवार को निधन हो गया है।

आर्ट और क्राफ्ट के शिल्पारमम में अब टूरिस्ट भारत के सबसे लम्बे साढ़े सात फीट के व्यक्ति पोलिपका गट्टयाह के साथ फोटो नही खिचवा पाऐंगे। क्योकि पोलिपका का निधन शुक्रवार को निधन हो गया है।

पोलिपका के परिवार के अनुसार उनकी मौत सीने में दर्द उठा और उनकी मौत हो गई। पोलिपका का पहले भी अस्थमा को इलाज हो चुका है। पोलिपका का जन्म 1975 में करीमनगर जिले के पुटनुर गांव में हुआ था। वह अविवाहित थे। वो अपनी मॉ लक्ष्मी और भाई चंद्रयाह के साथ रहते थे।

पोलिपका का परिवार मात्र 8000 रुपये मेें अपना खर्च चला रहा था। जो उनको टूरिस्ट विभाग से उनको मिला करता था। सीएम वाई एस राजशेखर रेड्डी ने 2006 उनको यह नौकरी दी थी। कुछ सालों पहले पोलिपका ने अपनी बढ़ती हुई लम्बाई को रोकने के लिए सर्जरी का सहारा लिया था।

शिल्पारमम में जो पर्यटक आते थे वो उनके साथ सेल्फी लेते थे, और उसी की कमाई से पोलिपका अपना खर्च चलाते थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो