नई दिल्लीPublished: May 20, 2023 09:25:07 pm
Shaitan Prajapat
Tamil Nadu BJP chief taunts Congress: भाजपा तमिलनाडु के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा, मैं कर्नाटक सरकार को अब से एक साल बाद ताश के पत्तों की तरह ढहते हुए देख रहा हूं। अगर डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया 2024 तक नहीं लड़ते हैं, तो दोनों को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाना चाहिए।
Tamil Nadu BJP chief taunts Congress: कर्नाटक विभानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत के बाद शनिवार (20 मई) को बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। सीएम पद की शपथ लेते ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने पहली कैबिनेट बैठक में पांच गारंटियों (वादों) को लागू करने के आदेश जारी किए हैं। भाजपा तमिलनाडु के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष किया है।