scriptTamil Nadu Tragedy Four Women Killed in Tirupattur Vaniyambadi Stampede | तमिलनाडुः थाईपुसम त्योहार में मुफ्त साड़ियां बांटने के दौरान मची भगदड़, 4 महिलाओं की मौत, 11 घायल | Patrika News

तमिलनाडुः थाईपुसम त्योहार में मुफ्त साड़ियां बांटने के दौरान मची भगदड़, 4 महिलाओं की मौत, 11 घायल

locationनई दिल्लीPublished: Feb 04, 2023 08:41:32 pm

Submitted by:

Prabhanhu Ranjan

Tamil Nadu News: दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां तिरुपत्तुर में थाईपुसम नामक त्योहार में मुफ्त साड़ियों का टोकन लेने के लिए जुटी भीड़ में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए।

tamil_nadu_4_women_dead.jpg
Tamil Nadu Tragedy Four Women Killed in Tirupattur Vaniyambadi Stampede

Tamil Nadu News: शनिवार को तमिलनाडु के तिरुपत्तूर में भगदड़ मचने से चार महिलाओं की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल भी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा तमिलनाडु के तिरुपत्तुर जिले के वानियामबाडी में घटी। यहां थाईपुसम त्योहार के दौरान मुफ्त साड़ियां बांटने का रिवाज है। मुफ्त साड़ियों का टोकन लेने के लिए शनिवार को भारी भीड़ जुटी थी। इसी दौरान भगदड़ मच गई। जिसमें चार महिलाओं की मौत हो गई। घटना के संबंध में स्थानीय पुलिस ने बताया कि यहां थाईपुसम त्योहार के मौके पर एक व्यक्ति मुफ्त साड़ियां और वेश्टि (सफेद धोती) के टोकन बांट रहा था। टोकन लेने बड़ी संख्या में लोग इकट्‌ठा हो गए। इस दौरान भगदड़ मच गई। हादसे में 11 लोगों के घायल होने की भी खबर है।


Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.