scriptमहाराष्ट्र प्रकरण पर RJD का BJP पर हमला, तेजस्वी बोले- विपक्षी दलों की सरकार गिराने के लिए भाजपा हर कीमत देने को तैयार | Tejashwi Yadav attacks on BJP On Maharashtra Political Crisis | Patrika News

महाराष्ट्र प्रकरण पर RJD का BJP पर हमला, तेजस्वी बोले- विपक्षी दलों की सरकार गिराने के लिए भाजपा हर कीमत देने को तैयार

locationनई दिल्लीPublished: Jun 24, 2022 03:32:40 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी खींचतान पर दूसरे राज्यों के विपक्षी दलों की नजरें भी टिकी है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज महाराष्ट्र के बहाने बीजेपी पर करारा हमला बोला है।
 

tejashwi_yadav.jpg

Tejashwi Yadav attacks on BJP On Maharashtra Political Crisis

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही सियासी उठापटक के बीच बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर करारा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने आज बिहार की राजधानी पटना में महाराष्ट्र की घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जहां भी गैर बीजेपी सरकार हैं, उसे चैन से नहीं रहने दिया जाता। विपक्षी दलों की सरकार वाले राज्यों में भाजपा सरकार बनाने की कोशिश में होती है, और इसके लिए वह हर कीमत देने को तैयार है।

उल्लेखनीय हो कि महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन की महाविकास अघाड़ी सरकार पर इस समय संकट के बादल मंडरा रहे है। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे अपने साथ 33 से अधिक विधायकों को लेकर गुवाहटी चले गए हैं। जिसके बाद से महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर अल्पमत का संकट आ गया है। इस परिस्थिति में शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे अपना सीएम आवास तक छोड़ चुके हैं। महाराष्ट्र की राजनीति पर राजद की ओर से यह दूसरी प्रतिक्रिया सामने आई है।

https://twitter.com/ANI/status/1540257038189572096?ref_src=twsrc%5Etfw

राजद के राज्यसभा सांसद ने भी बोला था हमला-
इससे पहले राजद के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा ने बीजेपी पर निशाना साधा था। मनोज झा ने कहा था कि बीजेपी लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। महाराष्ट्र में चुनी हुई सरकार है। जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि खुद बीजेपी भी एक दिन इसकी जद में आएगी। मनोज झा के बाद अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी बीजेपी पर हमला बोला है।

यह भी पढ़ेंः महाराष्ट्र प्रकरण पर RJD का भाजपा पर हमला, मनोज झा बोले- लोकतंत्र को कमजोर करने की हो रही कोशिश

गैर बीजेपी सरकार को चैन से नहीं रहने दिया जाताः तेजस्वी-
एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जहां भी गैर BJP सरकार हैं वहां उस सरकार को चैन से रहने नहीं दिया जाता। जो भी सरकारें चुनकर आईं और जो स्थिर सरकार हैं उनकी स्थिरता को खत्म कर खुद की (भाजपा की) सरकार बनाने की कोशिश होती है। BJP हर कीमत देने को तैयार है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं।

ट्रेंडिंग वीडियो