scripttejashwi yadav supports manoj jha on thakur brahman controversy | ठाकुर-ब्राह्मण विवाद में मनोज झा को मिला तेजस्वी यादव का साथ, कहा- किसी जात की बात नहीं बोली | Patrika News

ठाकुर-ब्राह्मण विवाद में मनोज झा को मिला तेजस्वी यादव का साथ, कहा- किसी जात की बात नहीं बोली

locationनई दिल्लीPublished: Sep 30, 2023 07:00:08 pm

Submitted by:

Paritosh Shahi

Tejashwi Support Manoj Jha: RJD में चल रहे ठाकुर-ब्राह्मण विवाद में कविता पढ़ने वाले मनोज झा को बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का साथ मिल गया है।

tymkj.jpg

Tejashwi Support Manoj Jha: महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान सांसद मनोज झा ने ठाकुर का कुआं कविता का पाठ किया था। जिसके बाद राजद के भीतर ही इस पर घमासान शुरू हो गया। आज इसी विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर मनोज झा जी के बात से चेतन आनंद को कोई आपत्ति थी, तो उन्हें सबसे पहले पार्टी फोरम पर यह बात रखनी चाहिए थी। न की सोशल मीडिया पर पोस्ट करना चाहिए था। पार्टी के भीतर कोई भी बात होगी तो सबलोग बैठ कर बात करेंगे। वहीं सांसद मनोज झा द्वारा पठित कविता का समर्थन करते हुए तेजस्वी ने कहा, "मनोज झा खुद एक प्रोफेसर हैं और उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद चुना गया था। कविता ओम प्रकाश वाल्मिकी द्वारा लिखी गई थी जिसे उन्होंने उद्धृत किया, जिसका किसी जाति से कोई संबंध नहीं था।"

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.