scriptलालू यादव का किडनी आपरेशन सफल : तेजस्वी यादव | Tejashwi Yadav Told Lalu Yadav kidney transplant operation successful | Patrika News

लालू यादव का किडनी आपरेशन सफल : तेजस्वी यादव

locationनई दिल्लीPublished: Dec 05, 2022 02:35:35 pm

Lalu Yadav kidney Transplant Operation माउंट एलिजाबेथ अस्पताल सिंगापुर में राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की किडनी ट्रांसप्लांट आपरेशन सफल हो गया है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और लालू यादव के बेटे यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, रोहिणी आचार्य की हालात भी ठीक है। रोहिणी आचार्य ने अपने पिता लालू यादव को अपनी किडनी दी है।

lalu_yadav.jpg

लालू यादव का किडनी आपरेशन सफल : तेजस्वी यादव

बेटी रोहिणी आचार्य का बलिदान आखिरकार काम आ गया। लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफल रहा है। और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। इस वक्त लालू यादव डाक्टरों की गहन निगरानी में हैं।
लालू यादव की हेल्थ अपडेट देते हुए लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बताया कि, सिंगापुर में लालू प्रसाद का ऑपरेशन सफल रहा है। ऑपरेशन सफल होने के बाद लालू प्रसाद को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ है। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद।
पत्नी राबड़ी देवी समेत पूरा परिवार मौजूद

लालू प्रसाद को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपना किडनी डोनेट किया है। सोमवार सुबह ही सिंगापुर में लालू प्रसाद की किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन हुआ। इस मौके पर सिंगापुर में उनकी पत्नी राबड़ी देवी समेत पूरा परिवार भी मौजूद है।
बिहार में चल रहा है हवन पूजन और महामृत्युंजय जाप

पूरे बिहार में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के सिंगापुर में हुए सफल ऑपरेशन और उनके दीर्घायु को लेकर हवन पूजन का दौर चल रहा है। राजद कार्यकर्ताओं ने पटना के शीतला माता मंदिर में हवन पूजन और महामृत्युंजय का जाप कर उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना की। कार्यकर्ताओं ने आरजेडी अध्यक्ष को गरीबों का मसीहा और जन जन का नेता बनाते हुए उनके लिये मंगल कामना की।
https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1599675635634667520?ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो