scriptTelangana News: पंडाल में मुस्लिम महिलाओं ने की दुर्गा की मूर्ति से तोड़फोड़, 2 गिरफ्तार | Telangana News: Hyderabad News: Two Muslim Women Held For Vandalising Goddess Durga Idol At Khairatabad Pandal, arrested | Patrika News

Telangana News: पंडाल में मुस्लिम महिलाओं ने की दुर्गा की मूर्ति से तोड़फोड़, 2 गिरफ्तार

Published: Sep 27, 2022 04:32:15 pm

Submitted by:

Archana Keshri

तेलंगाना के खैरताबाद में मुस्लिम समुदाय की 2 महिलाओं को पंडाल में दुर्गा की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हैदराबाद के DCP सेंट्रल जोन एमआर चंद्रा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Two Muslim Women Held For Vandalising Goddess Durga Idol At Khairatabad Pandal

Two Muslim Women Held For Vandalising Goddess Durga Idol At Khairatabad Pandal

नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन नवरात्रि के दूसरे ही दिन एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। हैदराबाद के एक पूजा पंडाल में देवी दुर्गा माता की मूर्ति को तोड़ने के आरोप में दो मुस्लिम महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पंडाल में अचानक ये दो महिलाएं काले बुर्के पहन कर घुस आईं और तोड़-फोड़ करने लगीं। बताया जा रहा है कि इन महिलाओं ने दुर्गा पंडाल में घुसकर माता की मूर्ति को तहस-नहस कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों मुस्लिम महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
 


यह घटना हैदराबाद के खैरताबाद कि है, यहां मां दुर्गा की पूजा के लिए पंडाल लगाया गया है। इस मामले में डीसीपी राजेश चंद्र ने इनखबर को बताया कि, “आज सुबह दो महिलाओं को हैदराबाद सेंट्रल जाने के एक पंडाल में घुसकर तोड़-फोड़ करते हुए पकड़ा गया है। इन्होने माँ दुर्गा की प्रतिमा के एक हिस्से में तोड़फोड़ की। एक महिला को स्पैनर ले जाते हुए भी देखा गया और उसने एक स्थानीय व्यक्ति पर हमला करने की भी कोशिश की, जो की उसे रोकरने की कोशिश कर रहा था। हालांकि स्थानीय निवासियों ने जब इसकी शिकायत की तब दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया गया। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।”
 


डीसीपी ने यह भी बताया, “हम दोनों महिलाओं के विवरण को सत्यापित करने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि महिलाऐं मुस्लिम हैं या नहीं, दोनों के पहनावे को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों मुस्लिम है, लेकिन अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। वे दोनों बहुत अजीब व्यवहार कर रहे हैं। साफ शब्दों में कहें तो महिलाऐं मानसिक रूप में बीमार लग रही हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।”
 


बता दें, देशभर में नवरात्रि के मौके पर विभिन्न राज्यों में कई दुर्गा पूजा पंडाल बनाए गए हैं। खासकर पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की अलग ही रौनक देखने को मिलती है। पंडाल सजाने की ये परंपरा अब लगभग हर शहरों में हो गई है। इस मौके पर पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन और पूजा आराधना के लिए परिवार के साथ आते है और इस मौके पर कई जगहों पर मेलों और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है। हैदराबाद में भी कई जगहों पर दुर्गा पंडाल लगाए गए हैं जहां बड़ी संख्या में लोग अपने परिजनों के साथ आ रहे हैं। मगर खैरताबाद में दुर्गा पूजा पंडाल में हुई तोड़फोड़ के बाद लोगों में गुस्सा है।

यह भी पढ़ें

गुजरात में नवरात्रि पर गरबे की धूम, जमकर थिरके लोग, देखिए वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो