scriptThe country is creating new systems for the modern needs of the 21st century: PM Modi | 21वीं सदी की आधुनिक आवश्यकताओं की नई व्यवस्थाओं का निर्माण कर रहा देश : पीएम मोदी | Patrika News

21वीं सदी की आधुनिक आवश्यकताओं की नई व्यवस्थाओं का निर्माण कर रहा देश : पीएम मोदी

locationनई दिल्लीPublished: May 12, 2023 12:31:36 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को गांधीनगर में अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन में कहा कि आज की पीढ़ी के छात्रों की जिज्ञासा, उनका कौतूहल, एक नया चैलेंज लेकर आया है। ये छात्र आत्मविश्वास से भरे हैं, वो निडर हैं। उनका स्वभाव टीचर को चुनौती देता है कि वो शिक्षा के पारंपरिक तौर-तरीकों से बाहर निकलें।

PM Modi
PM Modi

गुजरात के गांधीनगर में अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि हमारी शिक्षा प्रणाली बदल रही है और शिक्षक और बच्चे भी बदल रहे हैं। इस परिवर्तन काल में हम कैसे आगे बढ़ेंगे यह महत्वपूर्ण है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत, 21वीं सदी की आधुनिक आवश्कताओं के मुताबिक नई व्यवस्थाओं का निर्माण कर रहा है। 'नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति' इसी को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। हम इतने वर्षों से स्कूलों में पढ़ाई के नाम पर अपने बच्चों को केवल किताबी ज्ञान दे रहे थे। 'नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति' उस पुरानी अप्रासंगिक व्यवस्था को परिवर्तित कर रही है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.