scriptसालभर में तीसरी बार बाढ़ से जूझ रहा बिहार, किसानों की फसलें बर्बाद, अब भुखमरी जैसे हालात | third time flood in bihar in a year, farmers crops ruine | Patrika News

सालभर में तीसरी बार बाढ़ से जूझ रहा बिहार, किसानों की फसलें बर्बाद, अब भुखमरी जैसे हालात

Published: Oct 22, 2021 05:17:36 pm

Submitted by:

Nitin Singh

इस बार बिहार के लोग बाढ़ के कहर से उबर नहीं पा रहे हैं। लोगों को जैसे ही बाढ़ की विभीषिका से राहत मिलती है तो फिर से बारिश उनकी उम्मीदों पर पानी फेर देती है। अब तो बिहार में किसान परिवारों में भुखमरी जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

third time flood in bihar in a year, farmers crops ruine

third time flood in bihar in a year, farmers crops ruine

नई दिल्ली। हर साल मानसून के दौरान बिहार में बाढ़ का कहर देखने को मिलता है। लेकिन इस साल बिहार के लोगों को बाढ़ से राहत नहीं मिल पा रही है। दरअसल, इस साल बिहार में अब तक तीन बार बाढ़ की विभीषिका का दंश देखने को मिला है। इससे राज्य में किसानों की कमर पूरी तरह से टूट गई हैं। वहीं कई इलाकों में महीनों से पानी भरे होने के चलते जन-जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है।
किसान परिवारों में भुखमरी जैसे हालात
अगर बिहार में मौजूदा हालातों की बात करें तो राज्य के कई जिलों में अभी तक पानी भरा हुआ है, जिसके चलते इन इलाकों में जल कर्फ्यू लगा है। वहीं बाढ़ के चलते किसान की जमा पूंजी खत्म हो गई है और हर बार बाढ़ का पानी उनकी फसलों का बहा ले गया। कटने को तैयार हो चुकी धान की फसलें बेमौसम बारिश के चलते अब खेतों में सड़ रही हैं। वहीं किसान परिवारों में अब भुखमरी जैसी स्थिति बन गई है।
अन्नदाताओं की उम्मीदों पर पानी
बता दें कि बेतिया में बिना मौसम बारिश से किसानों की खेतों में लगी फसल बर्बाद हो गई है और किसानों के सामने भूखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। इसके साथ ही पशुओं को सामने भी चारे का संकट है। मधुबनी जिले में भी बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। पिछले 3 दिनों में हुई बारिश के चलते खेतों में लगभग तैयार हो चुकी धान की फसल बर्बाद हो गई। किसानों का कहना है कि रोपनी के बाद बाढ़ ने धान की फसल को बर्बाद कर दिया और अब तैयार फसल को बेमौसम बारिश ने नष्ट कर दिया है।
यह भी पढ़ें

कोरोना टीकाकरण में भारत ने हासिल किया 100 करोड़ का लक्ष्य, सरकार ने बताया कब तक पहनने हैं मास्क

बारिश के चलते राज्य में बहने वाली नदियां उफान पर हैं। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान की तस्वीर भी भयावह है। इन इलाकों में अभी बाढ़ का पानी सूखा नहीं था वहीं फिर से हुई इस बारिश ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। इसके साथ ही किशनगंज में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया है और वे अपने घरों में ही कैद होने को मजबूर हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो