नई दिल्लीPublished: Jul 01, 2023 08:45:19 am
Prabhanshu Ranjan
Today's Events: पत्रिका के डेली न्यूज अपडेट में आपका स्वागत है। इस स्पेशल सेगमेंट में हम आपको बताएंगे आज की उन सभी बड़ी खबरों में बारे में जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी।
Today's Events in India-World 1 July 2023: आज शनिवार 01 जुलाई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। आज से जम्मू कश्मीर की विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। इसके पहले जत्थे को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। अमरनाथ यात्रा के अलावा पीएम मोदी मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। उनका शहडोल में कार्यक्रम होगा। इसके अलावा आज भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी बैठक होनी है। इस बैठक में पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ भाजपा तीनों क्षेत्रों के अध्यक्ष, महासचिव शामिल होंगे। पत्रिका की डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-