scriptTodays Events in India World 8 June 2023, PM Modi, Amit Shah, S Jaishankar, Sameer Wankhede, Arinvd Kejriwal, Monsoon Update, IMD Alert | समीर वानखेड़े की याचिका पर सुनवाई, केजरीवाल की तिरंगा यात्रा... देश-दुनिया की बड़ी खबरें आज जिन पर रहेगी नजर | Patrika News

समीर वानखेड़े की याचिका पर सुनवाई, केजरीवाल की तिरंगा यात्रा... देश-दुनिया की बड़ी खबरें आज जिन पर रहेगी नजर

locationनई दिल्लीPublished: Jun 08, 2023 09:11:45 am

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Today's Events : Patrika के डेली न्यूज अपडेट में आपका स्वागत है। इस स्पेशल सेगमेंट में हम आपको बताएंगे आज की उन सभी बड़ी खबरों में बारे में जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी।

 

 आर्यन खान ड्रग्स केसः समीर वानखेड़े की याचिका पर सुनवाई आज
आर्यन खान ड्रग्स केसः समीर वानखेड़े की याचिका पर सुनवाई आज

Today's Events in India-World 8 June 2023 : आज गुरुवार 8 जून 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज आषाढ़ मास के कृ्ष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। आज शाहरुख खान के बेटे आर्यन को ड्रग्स केस में गिरफ्तार करने वाले अधिकारी समीर वानखेड़े की याचिका पर सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई गई थी। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण इस सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी होगी। दूसरी ओर आज हरियाणा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तिरंगा यात्रा होगी। इस यात्रा में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे। मानसून की एंट्री, चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के लिहाज के भी आज का दिन बड़ा है। पत्रिका की डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-


Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.