Tractor Accident Video: पंजाब के कपूरथला के फगवाड़ा में रविवार को गैरकानूनी तरीके से आयोजित ट्रैक्टर रेस के दौरान खतरनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में पांच बच्चों सहित एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक जसपाल सिंह और पाँच बच्चे दुर्घटना में घायल हुए हैं, जिन्हने विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वत्सला गुप्ता ने बताया है कि पुलिस ने आयोजकों समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच जारी है। इस खौफनाक मंजर की वीडियो भी सामने आया है।
दरअसल फगवाड़ा के डुमेली गांव में ट्रैक्टर रेस का आयोजन किया गया था। रेस के दौरान दो में से एक ट्रैक्टर का संतुलन ऐसा बिगड़ा की ट्रैक्टर ने साइड पर खड़े लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बिना प्रशासनिक अनुमति के यह आयोजन कैसे हो गया?
इस दुर्घटना में घायल गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रेस में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उनकी तरफ आ गया और 5 से 10 लोगों को कुचल दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल रतन सिंह ने बताया कि एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उनकी तरफ आ गया। इसके बाद वह और उनका दोस्त बुरी तरह से घायल हो गए।
फगवाड़ा डीएसपी जसप्रीत सिंह ने बताया कि नाजायज तरीके से ट्रैक्टर रेस करवाई गई है। पुलिस ने तीन ट्रैक्टर और 4 लोगों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर रेस पूरी तरह से गैरकानूनी है। इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
16 Jun 2024 05:33 pm