scriptट्रेन यात्रियों के सफर में रोड़ा बना कोहरा, कई ट्रेनें और उड़ानें लेट, परेशान यात्री कर रहे सिर्फ इंतजार | Train Passengers journey Fog became obstacle Many trains running late troubled passengers are just waiting | Patrika News

ट्रेन यात्रियों के सफर में रोड़ा बना कोहरा, कई ट्रेनें और उड़ानें लेट, परेशान यात्री कर रहे सिर्फ इंतजार

locationनई दिल्लीPublished: Jan 17, 2023 12:15:41 pm

Northern Railway उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी है। और कोहरा भी पूरे शबाब पर है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है। तो कोहरे और विजिबिलिटी की वजह से ढेर सारी ट्रेनें और उड़ानें लेट हैं। और सफर करने वाले यात्री इंतजार कर रहे हैं।

northern_railway.jpg

ट्रेन यात्रियों के सफर में रोड़ा बना कोहरा, कई ट्रेनें चल रही हैं लेट परेशान यात्री कर रहे सिर्फ इंतजार

उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी है। भारतीय रेलवे के अनुसार, मंगलवार 17 जनवरी को भी शीतलहर और घने कोहरे की वजह से 15 ट्रेनें लेट चल रही हैं। कोहरे की वजह से ट्रेन और अन्य यात्रा सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रहीं हैं। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो गई है। ऐसे में ट्रेनों की गति कम हो गई है। मंगलवार को दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे लेट चल रही हैं। दिल्ली स्टेशन पर बिहार जाने वाले एक यात्री ने बताया कि, घने कोहरे की वजह से दिल्ली में कई ट्रेनें लेट देरी से चल रही हैं। लोगों को काफी देर तक स्टेशन पर ट्रेन का इंतज़ार करना पड़ रहा है। हमें बिहार जाना है, लेकिन ट्रेन लेट है इसलिए इंतज़ार कर रहे हैं।
भारतीय रेलवे ने किए नए इंतजमात

खराब मौसम और घने कोहरे को देखते हुए भारतीय रेलवे ने जहां कुछ ट्रेनों को रिशड्यूल किया है तो कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया है। रद्द होने वाली इन ट्रेनों में पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस गाड़ियां शामिल हैं। रेलवे के इस इमरजैंसी निर्णरू की वजह से जम्मू, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और प. बंगाल का रेल यातायात ज्यादा प्रभावित हुआ है। खासकर बिहार-बंगाल और झारखंड से दिल्ली आने वाली ट्रेनें काफी लेट हो रही हैं।
हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 8 घंटे लेट

रेलवे के अनुसार, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 8 घंटे लेट है, कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल और विशाखापट्टनम-नई दिल्ली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस 4 घंटे लेट, रक्सौल-आनंदविहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस 3.30 लेट, राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस और गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस 1.30 घंटे लेट रहीं।
यह भी पढ़े – Video : मौसम विभाग का राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में अति तीव्र शीतलहर और भारी बारिश का अलर्ट

https://twitter.com/AHindinews/status/1615196938324054016?ref_src=twsrc%5Etfw
आठ ट्रेनें चल रहीं हैं लेट

वहीं सपुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस, रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस, डॉ अम्बेदकर नगर-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा मालवा एसएफ एक्सप्रेस, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लेट हैं।
दिल्ली में तीन दिन शीतलहर चलने का मौसम अलर्ट

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में मंगलवार को भी घना कोहरा छाया है। इन राज्यों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, दिल्ली में तीन दिन तक शीतलहर चलेगा। राजस्थान के फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान -3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े – कोहरे की वजह से कई एक्सप्रेस और Special Trains चल रहीं है कई घंटे लेट, जानें कौन सी ट्रेन है कितनी लेट

https://twitter.com/AHindinews/status/1615158386550792192?ref_src=twsrc%5Etfw
घने कोहरे की वजह से कई उड़ानें भी लेट

घने कोहरे की वजह से कई उड़ानें भी लेट चल रहीं हैं। यात्री सिर्फ इंजतार कर रहे हैं। और लगातार सूचना पट्ट पर अपनी निगाहें बनाए हुए हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1615177462664826881?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो