नई दिल्लीPublished: Feb 03, 2023 03:02:58 pm
Shaitan Prajapat
Tripura Assembly Election 2023: त्रिपुरा के अमरपुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आदिवासी समाज के लिए यह गर्व की बात है कि आज हमारी अध्यक्ष द्रौपदी मुर्मू हैं। 70 साल तक आदिवासियों की किसी ने सुध नहीं ली। मुझे खुशी है कि 8 केंद्रीय मंत्री आदिवासी हैं, हमारे मुख्यमंत्री आदिवासी हैं।
Tripura Assembly Election 2023: त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का शुक्रवार से चुनावी अभियान शुरू हो गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज अमरपुर में विजय संकल्प रैली संबोधित किया है। नड्डा ने कहा कि आज हम गर्व से कह सकते हैं कि यह नई आकांक्षाओं वाला नया त्रिपुरा है। नॉर्थ ईस्ट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष चिंता है। त्रिपुरा बीजेपी के शासन में आगे बढ़ रहा है और अब यह रूकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने त्रिपुरा की तस्वीर और तकदीर को बदल दिया है।