scriptTwitter is down in Many Country, Twitter says we are working to get this problem fix | दुनिया के कई देशों में ट्विटर हुआ डाउन, यूजर परेशान, टीम ठीक करने में जुटी | Patrika News

दुनिया के कई देशों में ट्विटर हुआ डाउन, यूजर परेशान, टीम ठीक करने में जुटी

locationनई दिल्लीPublished: Feb 09, 2023 08:26:09 am

Submitted by:

Prabhanhu Ranjan

Twitter Down: दुनिया भर के कई देशों में ट्विटर डाउन हो गया। इस कारण यूजर ट्वीट नहीं कर पा रहे हैं। यह दिक्कत बुधवार देर रात शुरू हुई। यूजरों की परेशानी पर ट्विटर टीम एक्टिव हो चुकी है। ट्विटर में आई परेशानी को दूर करने की कोशिश की जा रही है।

twitter_down.jpg
Twitter is down in Many Country, Twitter says we are working to get this problem fix

Twitter Down: दुनिया के कई देशों में ट्विटर डाउन हो गया। इस कारण यूजर ट्वीट नहीं कर पा रहे हैं। यूजरों को अलग-अलग तरह के मैसेज मिल रहे हैं। यह दिक्कत बुधवार देर रात शुरू हुई। यूजरों की परेशानी पर ट्विटर टीम एक्टिव हो चुकी है। ट्विटर में आई परेशानी को दूर करने की कोशिश की जा रही है। ट्विटर सपोर्ट ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उनकी तरफ से यह बयान तब आया है जब हजारों उपयोगकर्ताओं ने उनको ट्वीट कर सेवाएं एक्सेस नहीं कर पाने की सूचना दी। यह कहा जा रहा है कि ट्विटर में यह गड़बड़ी उस वक्त आई है जब सीईओ एलन मस्क ने अपने उपयोगकर्ताओं को 4 हजार वर्डस तक का ट्वीट करने की सुविधा यूएस में शुरू की है। इस सुविधा के शुरू होने के कुछ देर बाद से ही ट्विटर डाउन हो गया।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.