नई दिल्लीPublished: Jul 25, 2023 09:41:21 pm
anurag mishra
- पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का देंगे मंत्र
- मध्य प्रदेश भाजपा के अलग- अलग गुटों में समन्वय का काम करेंगे अमित शाह, जेपी नड्डा
अनुराग मिश्रा
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश राजस्थान और छत्तीसगढ़ की आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर BJP अपने ज़मीनी कार्यकर्ताओं के साथ साथ क़द्दावर नेताओं में भी जोश भर रही है। इसके लिए भाजपा आलाकमान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ज़िम्मेदारी सौंपी है। अमित शाह छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान का लगातार दौरा कर रहे हैं। और इसी सिलसिले में 30 जुलाई को उज्जैन जा रहे हैं। अमित शाह 26 जुलाई को भोपाल भी जाएंगे।