दरअसल, मौदहा कोतवाली के भवानी गांव में आम शादियों की तरह सोमवार रात को एक बरात पहुंची। दुल्हा और दुल्हन दोनों ही पक्ष के सभी लोग हंसी-खुशी शादी का जश्न मना रहे थे। जयमाल का कार्यक्रम भी संपन्न हो गया आैर लोग दूसरी रस्मों की तैयारी की जा रही थी।
पति के अंतिम संस्कार के लिए बेटे को 2 हजार में रखा गिरवी, बच्चों को नाली का पानी पिलाने के लिए हुर्इ मजबूर अचानक 3 लोगों के साथ स्कॉर्पियों में सवार होकर दूल्हे की प्रेमिका पिस्तौल लेकर आई और भरे मंडप से अपने बेवफा प्रेमी अशोक यादव को बंदूक की नोक पर अगवा कर ले गई। फिर क्या था देखते ही देखते पूरे शादी सामरोह में हड़कंप मच गया। जो लोग अभी तक शादी का जश्न मना रहे थे, वे सब सदमे में डूब गए।
सेक्स वर्कर को दिव्यांग भिखारी से हुआ प्यार, दिल को छू लेगी ये लव स्टोरी देखती रह गर्इ दुल्हन दुल्हे का अपहरण होने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गर्इ आैर बारात भी वापस लौट गई। इस घटना से सबसे ज्यादा परेशान हुआ दुल्हन पक्ष। घटना के बाद हाथों में मेंहदी लगाए दुल्हन बस इस नजारे को बेबसी से देखती रही। बताया जाता है कि दूल्हा और उसकी प्रेमिका बांदा के एक निजी हॉस्पिटल में एक सालों से साथ काम कर रहे थे। दोनेां की प्रेम कहानी वहीं से शुरू हुई। हालांकि जब प्रेमी ने प्रेमिका को छोड़कर शादी करने की ठानी तो प्रेमिका अपनी दबंगई दिखाते हुए उसे उसकी शादी के मंडप से ही उठा कर ले गर्इ।
दूल्हे ने दुल्हन के बारे में सुनी एेसी बात आैर लाैटने लगी बारात, संकटमोचक बनी पुलिस आैर बन गर्इ बात अब मामले की हो रही है चर्चा सरेआम दबंग प्रेमिका के साहस ने इस खबर को सभी जगह चर्चा का विषय बना दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए दूल्हें के भाई सहित कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है।