नई दिल्लीPublished: Mar 15, 2023 06:47:50 pm
Prabhanshu Ranjan
Uttarakhand Budget 2023: उत्तराखंड की धामी सरकार ने 2023 का बजट पेश कर दिया है। गैरसैंण में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने धामी सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया। जानिए इस बजट में किसके लिए क्या है?
Uttarakhand Budget 2023: बुधवार 15 मार्च को उत्तराखंड की धामी सरकार ने साल 2023 का पूर्ण बजट पेश किया। 77 हजार 407 करोड़ का बजट पेश किया गया है। उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को बजट पेश किया। इस बजट में कई बड़ी घोषणाएं की गई है। बजट में सशक्त उत्तराखंड का संकल्प लिया गया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि 2025 में उत्तराखंड को देश का अग्रणीय राज्य बनाने की दिशा में सरकार का यह बजट अहम भूमिका निभाएगा। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि बजट हर वर्ग को प्रोत्साहित करने वाला है। वित्त मंत्री ने 77407.08 करोड़ का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट प्रोत्साहित करने वाला है। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 का उत्तराखंड सरकार के बजट में रोजगार, निवेश और पयर्टन पर फोकस किया गया है। कहा कि हम सुशासन की ओर बढ़ रहे हैं। इस बार जी-20 की मेजबानी मिली है। यह गर्व की बात है कि उत्तराखंड में तीन संगोष्ठियां होंगी।