scriptहिंदुस्तान के आक्रोशित तेवरों से डरा पडोसी मुल्क, PAK उच्चायुक्त बोले- ‘युद्ध समस्या का नहीं है समाधान’ | War is not a solution, war creates more problems, says Pak envoy to India | Patrika News

हिंदुस्तान के आक्रोशित तेवरों से डरा पडोसी मुल्क, PAK उच्चायुक्त बोले- ‘युद्ध समस्या का नहीं है समाधान’

Published: Sep 25, 2016 02:59:00 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कोलकाता के एक अंग्रेजी समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। उन्होंने भारत के इस आरोप को खारिज किया कि पाकिस्तान आतंकवादी राष्ट्र है।

पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही आतंकी घुसपैठ के खिलाफ हिंदुस्तान के एक्शन मूड से लगता है पाकिस्तान घबरा गया है। यही वजह है कि अब उसको भी इस बात का अंदाज़ा हो चला है कि हिंदुस्तान से युद्ध करना किसी समस्या का समाधान नहीं है।
भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कोलकाता के एक अंग्रेजी समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। उन्होंने भारत के इस आरोप को खारिज किया कि पाकिस्तान आतंकवादी राष्ट्र है। 
उन्होंने कहा कि ऐसी लफ्फाजी से कुछ नहीं होगा। जम्मू कश्मीर के उरी में हुए आतंकवादी हमले के बाद की स्थिति को मुश्किल बताते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि इसका कूटनीतिक समाधान किया जा सकता है। 
बासित ने कहा, ‘हम मुश्किल स्थिति में हैं लेकिन हम युद्ध के बारे में नहीं सोच रहे हैं। जंग समाधान नहीं है। इससे और मुश्किलें पैदा होती हैं। हमें अपने भाषणों को असरदार बनाने के लिए युद्धोन्माद फैलाने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। दोनों पक्षों को परिपक्वता दिखानी होगी और बातचीत को कुछ समय के लिए किनारे रखा जा सकता है लेकिन हमारी चुनौतियों का समाधान बातचीत और शांतिपूर्ण उपायों से ही हो सकता है।’
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कूटनीतिक ढंग से समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। मैं राजनयिक हूं और आशावादी हूं। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो