scriptयशवंत सिन्हा बोले-अलगाववादियों से वार्ता की बात भी करो तो राष्ट्रद्रोही कहा जाता है, क्या अटलजी राष्ट्रद्रोही थे? | Was Atalji anti national because he talked to separatists: Yashwant Sinha | Patrika News

यशवंत सिन्हा बोले-अलगाववादियों से वार्ता की बात भी करो तो राष्ट्रद्रोही कहा जाता है, क्या अटलजी राष्ट्रद्रोही थे?

Published: Apr 12, 2017 04:17:00 pm

Submitted by:

Abhishek Pareek

पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने श्रीनगर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान हिंसा आैर कम वोटिंग पर चिंता जतार्इ है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने श्रीनगर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान हिंसा आैर कम वोटिंग पर चिंता जतार्इ है। सिन्हा ने कहा कि कोर्इ भी अपनी जान खतरे में डालकर वोट करने नहीं आता। साथ ही उन्होंने कहा कि आज अलगाववादियों से कोर्इ बातचीत करने जाता है तो उसे राष्ट्रद्रोही कहा जाता है। 
यशवंत सिन्हा ने बुधवार को कश्मीर मुद्दे पर कहा कि आज के समय में यदि आप अलगाववादियों से वार्ता करने की बात भी करते हैं तो आपको राष्ट्रद्रोही कहा जाता है। उन्होंने सवाल किया कि क्या इसका मतलब यह है कि अटलजी भी देशद्रोही थे? 
इसके साथ ही उन्होंने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को राष्ट्रवादी बताया आैर कहा कि उपचुनाव चल रहे थे तो पता नहीं कि किस संदर्भ में उन्होंने ये बात कही है। गौरतलब है कि फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि जो युवक पत्थरबाजी कर रहे हैं, उनका पर्यटन से कोर्इ लेना-देना नहीं है। वे सब देश के लिए कर रहे हैं। वे अपना जीवन कुर्बान कर रहे हैं जिससे समस्या का समाधान निकले। 
हम आपको बता दें कि यशवंत सिन्हा ने हमेशा ही अलगाववादियों से बातचीत का समर्थन किया है। बुरहान वानी की मौत के बाद सिन्हा के नेतृत्व में ही सैयद अली शाह गिलानी से मुलाकात की गर्इ थी। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो