scriptबीजेपी की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी, कहा- हमसे गलती हो सकती है, लेकिन इरादे कभी गलत नहीं होंगे | We may make mistakes, but our intent never wrong: PM Modi | Patrika News

बीजेपी की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी, कहा- हमसे गलती हो सकती है, लेकिन इरादे कभी गलत नहीं होंगे

Published: Mar 12, 2017 08:24:00 pm

Submitted by:

Abhishek Pareek

पांच राज्यों के चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

पांच राज्यों के चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार भाजपा मुख्यालय पहुंचे। पीएम मोदी विजय जुलूस में शामिल होकर ली मेरिडियन होटल से भाजपा मुख्यालय तक पहुंचे। उन्होंने करीब 400 मीटर की दूरी पैदल चलकर पूरी की। इस दौरान पीएम माेदी ने भाजपा मुख्यालय में कहा कि लोकतंत्र में सरकार बहुमत से बनती है लेकिन चलती सर्वमत से है। साथ ही उन्होंने पांचों राज्यों के मतदाताआें को आैर वहां के नागरिकों को भी धन्यवाद दिया। 
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में 2022 तक न्यू इंडिया बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पहला मुकाम हमारे सामने है, 2022 में देश की आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं। हमारे पास में 5 सालों का वक्त है, यदि सवा सौ करोड़ भारतीय हर साल एक नया संकल्प लें तो आैर उसे पूरा करें तो ये देश कभी पीछे नहीं रहेगा। 
ज्यादा फल लगने पर झुकता है पेड़

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश आैर उत्तराखंड की जीत पर कार्यकर्ताआें से कहा कि कोर्इ भी फल कितना ही ऊँचा हो लेकिन जैसे ही फल लगते हैं वह झुकने लगता है। प्रकृति हमें प्रेरणा देती है। भाजपा के वटवृक्ष में जब फल लगे हैं तो झुकने का जिम्मा बनता है। उन्होंने कहा कि सत्ता पद की शोभा का हिस्सा नहीं होती, सत्ता सेवा करने का अवसर होती है। 
गरीब आैर मिडिल क्लास की बात

पीएम माेदी ने कहा कि यदि गरीब को शिक्षा मिलेगी तो वो ज्यादा करके दिखाएगा। मिडिल क्लास को टैक्स आैर आर्थिक बोझ झेलना होता है। उस पर ये बोझ कम होना चाहिए। पीएम ने कहा कि यदि गरीबों में खुद का बोझ उठाने की ताकत आ गर्इ तो मिडिल क्लास का बोझ खुद कम हो जाएगा। 
गलती हो सकती है, लेकिन इरादे गलत नहीं होंगे

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने तीन बातें कही थीं। पहली ये कि हम नए हैं, अनुभव कम था, कभी संसद के मेंबर नहीं रहे। कहा था कि हमसे गलती हो सकती है, लेकिन कभी गलत इरादे से काम नहीं करेंगे। दूसरी हम परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे आैर तीसरा जो भी करेंगे प्रामाणिकता के साथ। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो