scriptWeather Alert: Heavy rain in Rajasthan, Haryana, UP, Chhattisgarh, 23 people died, schools closed in many places | Weather Alert : हरियाणा, यूपी-छत्तीसगढ में झमाझम बारिश, 23 लोगों की मौत, कई जगह स्कूल बंद | Patrika News

Weather Alert : हरियाणा, यूपी-छत्तीसगढ में झमाझम बारिश, 23 लोगों की मौत, कई जगह स्कूल बंद

locationनई दिल्लीPublished: Sep 13, 2023 07:52:38 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

Weather Alert : यूपी में बारिश की अलग अलग घटना में 19 लोगों की जान चली गई। जम्मू कश्मीर में भी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

Weather Alert
Weather Alert

Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर से दक्षिण राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। बीते दिनों मानसून की रफ्तार कमजोर हो गई थी और गर्मी ने लोगों को बुरा हाल कर दिया था। फिर मौसम ने पलटी मारी और कई राज्यों में झमाझम बारिश हुई। उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ। यूपी में बारिश की अलग अलग घटना में 19 लोगों की जान चली गई। जम्मू कश्मीर में भी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड, यूपी और कश्मीर में कई जगह स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.