जयपुरPublished: Jul 23, 2023 09:25:51 am
Shaitan Prajapat
Weather Alert: गुजरात में बारिश ने भारी तबाही मचा रखी है। नदी-नाले सब भर चुके हैं। आलम यह है कि नदियों का पानी सैलाब बनकर सड़कों पर पूरे रफ्तार में बहती नजर आती है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश का कहर जारी है। उत्तराखंड के 13 जिलों में येलो अलर्ट, हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।v
Weather Alert: देशभर में मानसून की जमाझम बारिश हो रही है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में तक अपना कहर बरपा रही है। भारी बारिश के कारण कई राज्यों में बाढ़ के हालात बने हुए है। बीते दिनों राहत मिलने के बाद एक बार फिर दिल्ली में यमुना नीद का जलस्तर खतरे के निशान को पार गया गया है। वहीं गुजरात में भी बीते दिनों से भारी बारिश का तांडव जारी है। सड़के पानी से लपालप भरी हुई है। कई जगह गाड़ियां बह गई। बारिश की अलग अलग घटना में 4 लोगों की जान जा चुकी है। उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत राज्य के सभी 13 जिलों के येलो अलर्ट जारी है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी मानसून की जमकर बारिश हो रही है। अखनूर में भारी बारिश हो रही है, चिनाब में बाढ़ के हालात बने हुए है। 105 लोगों को रेस्क्यू किया गया।