scriptWeather Alert increase mercury by 5 degrees in coming 5 days Weather Updates IMD Delhi NCR Weather Updates | Weather Updates : मौसम विभाग का आने वाले 5 दिन में 5 डिग्री पारा बढ़ने का अलर्ट | Patrika News

Weather Updates : मौसम विभाग का आने वाले 5 दिन में 5 डिग्री पारा बढ़ने का अलर्ट

locationनई दिल्लीPublished: Feb 23, 2023 08:20:05 pm

Weather Alert मौसम विभाग का अलर्ट है कि, अब गरमी बढ़ेगी। आने वाले पांच दिन में पांच डिग्री सेल्सियस पारा बढ़ जाएगा। तो संभल जाएं।

weather_update_1.jpg
Weather Updates : मौसम विभाग का आने वाले 5 दिन में 5 डिग्री पारा बढ़ने का अलर्ट
मौसम का मिजाज बदल रहा है। देश के कई हिस्सों में बढ़ता तापमान प्रतिदिन नए रिकार्ड कायम कर रही है। दिल्ली—एनसीआर में आने वाले 5 दिन में तापमान और ज्यादा बढ़ेगा। आईएमडी ने गुरुवार को अलर्ट जारी करते हुए कहाकि, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले पांच दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया जा सकता है। इस भविष्यवाणी के बाद, मौसम विज्ञानियों में भी एक घबराहट आ गई है। देश में कई हिस्से ऐसे हैं जहां तापमान पहले से ही काफी बढ़ा हुआ है। जैसा मौसम इस वक्त है ऐसा मौसम फरवरी में नहीं आमतौर में मार्च माह में होता है। पर फरवरी में ही गर्मी है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, अगले दो दिन में उत्तर पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.