scriptWeather Alert : today delhi ncr temprature rise monsoon cyclone biparjoy imd | Weather Alert : उत्तर भारत में चढ़ेगा पारा, इन राज्यों में होगी राहत की बारिश, बिपारजॉय आज दिखाएगा रौद्र रूप | Patrika News

Weather Alert : उत्तर भारत में चढ़ेगा पारा, इन राज्यों में होगी राहत की बारिश, बिपारजॉय आज दिखाएगा रौद्र रूप

locationनई दिल्लीPublished: Jun 10, 2023 09:50:52 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

Weather Alert : मानसून का आगमन केरल में हो चुका है। इसके कारण देश में कई राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है। दिल्ली सहित कई राज्यों में भीषण गर्मी को दौर जारी है। वहीं मौसम विभाग ने बिपारजॉय को लेकर चेतावनी जारी की है।

Weather Alert
Weather Alert

Weather Alert : केरल में मानसून की एंट्री हो चुकी है, लेकिन देश के कुछ राज्यों में अभी भी गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई जगह तो तापमान 43 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान बिपारजॉय (Cyclone Biparjoy) के अगले 24 घंटों में भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.