scriptWeather Alert Western Disturbance active 2 March drizzling rain Delhi Wind blow speed 30 km per hour | मौसम विभाग का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव 2 मार्च तक होगी भारी बारिश, दिल्ली में 30 किमी प्रति घंटे रफ्तार से चलेगी हवा | Patrika News

मौसम विभाग का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव 2 मार्च तक होगी भारी बारिश, दिल्ली में 30 किमी प्रति घंटे रफ्तार से चलेगी हवा

locationनई दिल्लीPublished: Feb 28, 2023 08:11:16 pm

Weather Updates मौसम विभाग का अलर्ट है कि, कई पहाड़ी इलाकों में 28 फरवरी से 2 मार्च तक भारी बारिश या बर्फबारी होगी। साथ ही मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, हवा की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे तक की रह सकती है। और इस बदलाव से एनसीआर भी प्रभावित होगा।

weather_update.jpg
मौसम विभाग का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव 2 मार्च तक होगी भारी बारिश, दिल्ली में 30 किमी प्रति घंटे रफ्तार से चलेगी हवा
देश में मौसम बहुत तेजी के साथ बदल रहा है। गर्मी ने देश के कई हिस्सों में दस्तक दे दी है। हाल यह है कि, तापमान नए रिकार्ड बना रहा है। आंकड़ों के अनुसार कुछ राज्यों में तो तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच पहुंच गया है। पर इसी बीच पश्चिमी विक्षोभ 28 फरवरी से एक्टिव हो गया है पर इसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों पर नजर आएगा। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, कई पहाड़ी इलाकों में 28 फरवरी से 2 मार्च तक भारी बारिश या बर्फबारी होगी। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। दिल्ली के मौसम पर भी इसका असर आएगा। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, दिल्ली में बुधवार को तेज हवा संग हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम में हल्का बदलाव होगा। साथ ही मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, हवा की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे तक की रह सकती है। और इस बदलाव से एनसीआर भी प्रभावित होगा।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.