दिल्ली के कई हिस्सों में हुई तेज बारिश
शुक्रवार को दिल्ली में दिनभर मौसम खुशनुमा रहा, लेकिन सूरज ढलते ही आसमान में अंधेरा छा गया। इससे पहले शाम को भी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई थी। पश्चिमी दिल्ली के द्वारका, उत्तम नगर इलाके में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। राजधानी के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं।
मौसम विभाग का आने वाले तीन दिन झमाझम बारिश का अलर्ट
#WATCH | Rain and hailstorm lashed parts of the national capital region pic.twitter.com/pruULssXzv
— ANI (@ANI) February 25, 2022
दिल्ली में आज भी होगी हल्की बारिश
मौसम विभाग ने एक दिन पहले इसके बारे में अलर्ट जारी किया था। शनिवार को हलकी बारिश हो सकती है। गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान बढ़कर 15 डिग्री पर पहुचंने की संभावना है। रविवार को मौसम साफ होने के बाद गर्मी में तेजी होगी।
Weather Deteriorated- फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार
यूपी सहित इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार सहित कई राज्यों के कई इलाकों में मौसम में बदलावा आया है। पश्चिमी विक्षेभ की वजह से आज हल्की बारिश की संभावना है। इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 28 फरवरी को मौसम साफ हो जाने के बाद तापामान के 28 डिग्री पर पहुंचने का अनुमान है।