scriptWeather Department Delhi 26 December orange alert cold wave fog will be in this state drizzling rain | मौसम विभाग का दिल्ली में 26 दिसंबर को शीतलहर और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, पर इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश | Patrika News

मौसम विभाग का दिल्ली में 26 दिसंबर को शीतलहर और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, पर इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

locationनई दिल्लीPublished: Dec 25, 2022 05:53:09 pm

Weather Updates मौसम विभाग ने दिल्ली में 26 दिसंबर के लिए शीतलहर और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की जाएगी।

delhi_weather.jpg
मौसम विभाग का दिल्ली में 26 दिसंबर को शीतलहर और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने दिल्ली में 26 दिसंबर के लिए शीतलहर और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही घना कोहरा एक बार फिर सुबह के समय परेशान करेगा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को लगातार दिल्ली शीतलहर की चपेट में रहेगी। अगले 48 घंटों में दिल्ली का पारा 4 डिग्री पर आ सकता है। अधिकतम तापमान रविवार को 19 डिग्री, जबकि सोमवार को 20 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी। 26 दिसंबर को सुबह घना कोहरा और शीतलहर चलने का पूवार्नुमान लगाया गया है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.