Weather Forecast News Today Live Updates: जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल के नारकंडा और जम्मू के गुलमर्ग और सोनमर्ग में हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। कश्मीर के मैदानी इलाकों में तीन इंच और ऊंचाई वाले जगहों पर 7 इंच बर्फबारी हो सकती है।
नई दिल्लीPublished: December 08, 2021 09:33:37 am
Weather Forecast News Today Live Updates
जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल के शिमला जिले के नारकंडा में बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग और सोनमर्ग में भी अच्छी बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड बरदुनाती और चमोली सहित कई इलाकों में बर्फबारी हुई। कश्मीर के मैदानी इलाकों में दो से तीन इंच जबकि ऊंचाई वाले जगहों पर 6-7 इंच तक बर्फबारी हो सकती है।
हिमाचल में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मनाली में इस मौसम की पहली बर्फबारी देखने को मिली है। इस दौरान मनाली शहर में कई जगह दो इंच की सफेद चादर बिछ गई। हिमाचल के लाहौल-स्पीति घाटी में पिछले कई दिनों से हो रही बर्फबारी की वजह से वहां पर दो से पांच इंच की चादर बिछ गई है। लाहौल स्पीति में काफी अधिक मात्रा में बर्फबारी होने की वजह से वाहनों के पहिये जाम हो गए हैं, जिस वजह से वहां का यातायात भी प्रभावित हुआ है।
पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता की वजह से पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों का भी मौसम तेजी से बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाण, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं ने ठंड अब तेजी से बढ़नी शुरू हो गई है। इस कारण से मैदानी इलाकों में अब शीतलहर चल रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से फिर से बादल छाए रह सकते हैं। उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तटीय इलाकों के ऊपर निम्न दबाव का केंद्र बना हुआ है। इसकी वजह से त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही दक्षिण असम, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में भी अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा, तमिलनाडु, केरल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 दिसंबर से मौसम पूरी तरह से करवट लेगा। उत्तरी दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं दिल्ली को सर्द करने का काम करेंगी और इससे तापमान में लगातार कमी दर्ज की जाएगी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
हरियाणा में मौसम ने करवट बदली है। हरियाणा में सर्दी के मौसम की पहली धुंध छानी शुरू हो गए है। बुधवार को धुंध छाने से वाहन चालाकों को परेशानी हुई। हालांकि जैसे ही धूप निकलनी तो सुबह 10 बजे तक मौसम साफ भी हो गया। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि धुंध का स्तर आने वाले दिनों में अधिक होगा। जिससे फसलों को फायदा होगा। बीते दिनों बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी। इसके बाद मौसम लगातार ठंड होता जा रहा है।
सबसे लोकप्रिय
मल्टीमीडिया