Weather Forecast News Today Live Updates: देश में आज से मौसम बदल गया है। दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार सहित कई राज्यों में अगले तीन दिनों बारिश का अलर्ट जारी किया है।
नई दिल्ली
Updated: January 21, 2022 05:32:01 pm
weather forecast news
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अगले 24 घंटों और उसके बाद 22 और 23 जनवरी को भारी गिरावट के साथ व्यापक रूप से वर्षा/बर्फबारी होगी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को मुंबई में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही शहर में तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है।
बद्रीनाथ धाम में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। बीते 2 दिनों से यहां लगातार मौसम करवट बदल रहा था, लेकिन बद्रीनाथ धाम सहित तमाम ऊंचाई वाली जगहों पर एक बार फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है।
राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की माने तो तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम लगातार बना रहेगा। 22 जनवरी को ही कई जिलों में ओलावृष्टि होगी, जिसके चलते फसलों को नुकसान भी हो सकता है। इसके बाद फिर से शीतलहर का कहर शुरू होगा।
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बिहार में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कड़ाके की ठंड ने सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है। मौसम विभाग ने 23 एवं 24 जनवरी को बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, बिहार, यूपी सहित कई राज्यों में आज से अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। अंडमान और निकोबार में कुछ जगहों पर भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, उत्तरी पंजाब, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।
पहाड़ी राज्यों में भी बर्फबारी का दौर जारी है। आज पश्चिमी हिमालय में हल्की बर्फबारी भी संभावना है। कल और परसों इन पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी होगी। भारी हितपात की वजह से कई राज्यमार्ग सहित सड़के बंद हो गई है। कई जगह पानी और बिजली सेवाएं भी प्रभावित हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, राजस्थान, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में और उत्तर प्रदेश, बिहार और अगले पांच दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में रात/सुबह के घंटों में घना/बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें