Weather Forecast News Today Live Updates: दिल्ली सहित उत्तर भारत में कोहरे और ठंड की दोहरी मार पड़ रही है। दिन की तेज सर्दी ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चल रही है।
नई दिल्ली
Updated: January 29, 2022 04:42:37 pm
weather forecast news
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, बिहार और ओडिशा में अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम असम में और उसके बाद धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा।
हिमाचल प्रदेश: शिमला में भारी बर्फ गिरने के बाद स्थानीय लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2022
एक व्यक्ति ने बताया, "इस समय पानी जम रहा है, जिसके कारण पीने के लिए पानी के लिए दिक़्क़त है। बर्फ में चलने में दिक़्क़त हो रही है। आग तापकर ठंड से बच रहे हैं।" (28.01) pic.twitter.com/ka6axqqPd8
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 31 जनवरी से 02 फरवरी, 2022 के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड-मणिपुर-मिजोरम-त्रिपुरा में छिटपुट से हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश के शिमला में भारी बर्फ गिरने के बाद स्थानीय लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। एक व्यक्ति ने बताया, इस समय पानी जम रहा है, जिसके कारण पीने के लिए पानी के लिए दिक़्क़त है। बर्फ में चलने में दिक़्क़त हो रही है। आग तापकर ठंड से बच रहे हैं।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, बेंगलुरु ने शनिवार को शहर के कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरे और धुंध के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दिल्ली में 'ठंडा दिन' जैसी जारी रहेगी। 29 से 31 जनवरी से शीतलहर की स्थितियां बनने का भी अनुमान है। दिल्ली सहित उत्तर और मध्य भारत में लोगों को अगले पांच दिनों तक ठंड की ठिठुरन से निजात नहीं मिलेगी।
देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में कोहरे और ठंड की दोहरी मार पड़ रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य उत्तर भारत वाले राज्यों में शीतलहर चल रही है। जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन उत्तर भारत में सर्दी का सितम बढ़ेगा।
उत्तर और पश्चिम भारत में शीतलहर का कहर जारी है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की भविष्यवाणी की गई है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें