scriptWeather Forecast News Today Live Updates: श्रीनगर-लेह में माइनस में तापमान, बर्फीली हवाओं से ठिठुरा उत्तर भारत | weather forecast news today live updates winds increased the cold | Patrika News
live--icon/ Updated

Weather Forecast News Today Live Updates: श्रीनगर-लेह में माइनस में तापमान, बर्फीली हवाओं से ठिठुरा उत्तर भारत

Weather Forecast News Today Live Updates: पहाड़ों की बर्फबारी से उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है। बर्फीली हवाओं से दिल्ली-एनसीआर, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित पूरा उत्तर भारत भीषण शीतलहर है।

 

जम्मू—कश्मीर, उत्तराखंड में बीते सप्ताह से बर्फबारी हो रही है। श्रीनगर-लेह में तापमान माइनस में चल रहा है। बर्फबारी से कई राजमार्ग बंद हो गए।
अधिकांश राज्यों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा।

 

नई दिल्लीUpdated: December 22, 2021 01:42:01 pm

प्रमुख अपडेट
Weather Forecast News Today Live Updates

Weather Forecast News Today Live Updates

Dec 22, 2021 | 01:45 PM (IST)

ओडिशा में तापमान 10 डिग्री से नीचे

ओडिशा में उत्तर पश्चिमी हवाओं (ठंडी और शुष्क हवा) के लगातार प्रवेश के कारण अगले 3 दिनों तक शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार,कई आंतरिक और कुछ तटीय ओडिशा जिलों में शीतलहर देखी गई। उनमें से अधिकांश का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

Dec 22, 2021 | 01:30 PM (IST)

लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 12.4 डिग्री

जम्मू—कश्मीर में बर्फबारी के बाद जबरदस्त ठंड पड़ रही है। इसका असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Dec 22, 2021 | 12:45 PM (IST)

उत्तराखंड, यूपी, एमपी, ओडिशा में शीत लहर का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति का अनुमान लगाया है। मौसम एजेंसी के अनुसार, बुधवार को भी पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Dec 22, 2021 | 12:16 PM (IST)

दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब'

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता बुधवार को 'बेहद खराब' श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 385 पर पहुंच गया। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता और खराब होने की संभावना है। अगले 3 दिनों तक शांत हवाओं और कम तापमान के कारण 'गंभीर' श्रेणी में आ जाएगी।

Dec 22, 2021 | 11:36 AM (IST)

बारिश और ओले गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए कुछ राज्यों में बारिश होने का अनुमान जताया है। उत्तर पूर्वी राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर ने कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।

Dec 22, 2021 | 10:32 AM (IST)

राजस्थान में कई जगह पारा माइनस में

राजस्थान में भी सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। राजस्थान में कई जगहों पर पारा शून्य के नीचे माइनस में चला गया है। फतेहपुर शेखावटी में पहली बार तापमान माइनस 5.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Dec 22, 2021 | 09:42 AM (IST)

इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानों में ठंडी हवाएं चल रही है। जिसकी वजह से दिल्ली, पंजाब, राजस्थान सहित उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों के तापमान में गिरावट आ रही है। कुछ दिनों में सुबह और शाम के समय तापमान सामान्य से बहुत नीचे पहुंचने के कारण ठंड अपने पैर पसार रही है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Dec 22, 2021 | 09:41 AM (IST)

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम सहित उत्तर भारत के कई राज्‍यों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा।

Dec 22, 2021 | 09:41 AM (IST)

श्रीनगर में 'चिल्लई कलां' शुरू

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में आज से 40 दिनों का शीतकाल 'चिल्लई कलां' शुरू हो गया है। जनवरी में समाप्त होने वाले चिल्लई कलां के दौरान डल झील सहित उप-शून्य तापमान जल निकायों को जमा देता है।

अगली खबर
right--arrow
Parliament Inauguration : PM मोदी बोले, आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा नया भवन
Parliament Inauguration : PM मोदी बोले, आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा नया भवन

सबसे लोकप्रिय

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.