दिल्ली में येलो अलर्ट
दिल्ली में सोमवार सुबह आंधी के आई बारिश से करीब 100 पेड़ गिर गए है। इसके साथ हवाई सेवा भी प्रभावित हुई है। दिल्ली में आज भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, धूल भरी आंधी के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आज और कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में राजधानी में अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री तक रहने की संभावना है।
यूपी में आज होगी बारिश
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कल से बादल छाए हुए है। मौसम विभाग के अनुसार, आज करीब एक दर्जन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों कल शाम और आज सुबह हल्की बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आई है। आज सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संतकबीर, रामपुर, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, मुरादाबाद, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
दिल्ली-NCR में सुबह आंधी और बारिश से कई जगह उखड़े पेड़, विमान सेवा प्रभावित
राजस्थान में आंधी और बारिश का अलर्ट
राजस्थान में भी मौसम बदलने से लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है। प्रदेश में दो दिनों से आंधी चल रही और बादल छाए हुए है। सोमवार को भी जयपुर सहित कई जिलों में सुबह से आंधी चल रही है। आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा है। नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के देर शाम जयपुर में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, चूरू, प्रतापगढ़, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ में आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
क्या होता है येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट का मतलब, मौसम विभाग कब करता है जारी
इन राज्यों में धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना
मौसम के करवट बदलने से कई राज्यों के तापमान में कमी दर्ज की है। मौसम विभाग अनुसार, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इन राज्यों के कई इलाकों में बादल छाने के साथ तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। आने वाले दिनों कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
झमाझम बारिश का अलर्ट, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चलेंगी धूल भरी हवाएं
इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मेघालय, असम के पश्चिमी हिस्सों, सिक्किम, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भारी बारिश हो सकती है। वहीं तटीय कर्नाटक, पश्चिमी हिमालय, लक्षद्वीप, कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।