दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने अगले दो दिन बारिश का अलर्ट किया जारी

'लू' को लेकर येलो अलर्ट
IMD के मुताबिक दिल्ली में आने वाले 4 से 5 दिनों तक गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है, क्योंकि मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने 28 अप्रैल से 'लू' चलने की चेतवना भी जारी कर दी है। 28 अप्रैल से 1 मई के दौरान 'लू' को येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
दिल्ली में मंगलवार को मौसम के मिजाज की बात करें तो अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं मौसम साफ रहेगा।
जबकि नोएडा में अधिकतम तापमान 44.2 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। यहां भी मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।