script

दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने अगले दो दिन बारिश का अलर्ट किया जारी

locationनई दिल्लीPublished: Apr 19, 2022 03:50:25 pm

देशभर में मौसम लगातार करवट ले रहा है। कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। हालांकि इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन लोगों को गर्मी से रहात मिलने के आसार हैं।

Weather News Update IMD Raifall Alert In Delhi Next Tow Days

Weather News Update IMD Raifall Alert In Delhi Next Tow Days

देशभर के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है, जिसके चलते लोग मजबूरन घरों में कैद हैं। राष्ट्रीय राजधानी में भी पारा इन दिनों हाई है, लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिन दिल्लीवासियों के लिए राहत भरे हो सकते हैं। दरअसल आईएमडी ने अगले दो दिन दिल्ली और उससे सटे इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है। दरअसल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से गर्मी का कहर जारी है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिसके चलते लोगों को हीट वेव (Delhi Heat Wave) का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब इससे राहत मिलती दिख रही है।
मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए राहतभरी जानकारी दी है। आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में बुधवार और गुरुवार को बारिश हो सकती है। ऐसे में तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की जाएगी। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके मुताबिक, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यह भी पढ़ें – गर्मी से मिलेगी थोड़ी राहत, द्रोणिका से कुछ हिस्सों में बारिश के आसार

छाए रहेंगे बादल
मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक अगले 48 घंटे दिल्ली में सूरज की तपिश थोड़ी कम होगी, इसकी बड़ी वजह बादल छाए रहने को बताया जा रहा है।

weatherupdate.jpg
राजधानी में मंगलवार के तापमान की बात करें तो गर्मी से राहत नहीं मिली है। दिल्ली में 19 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। हीट वेव की वजह से राजधानी की जनता को काफी दिक्कत रहने वाली है।

मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि दो दिनों तक राजधानी दिल्ली में तेज हवाएं भी चलेंगी। ये तेज हवाएं शनिवार और रविवार को चलेंगी। 23 अप्रैल को राजधानी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि 24 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें – अभी और आग उगलेगा सूरज, 42 डिग्री के पार हुआ पारा, लू के थपेड़ों से बुरा हाल

ट्रेंडिंग वीडियो