scriptweather report cold wave in many states of north india trains running late due to fog | शीत लहर की चपेट में उत्तर भारत के कई राज्य, कोहरे ने लगाई ट्रेनों की रफ्तार पर रोक | Patrika News

शीत लहर की चपेट में उत्तर भारत के कई राज्य, कोहरे ने लगाई ट्रेनों की रफ्तार पर रोक

locationनई दिल्लीPublished: Dec 25, 2022 09:25:26 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

weather update : भारत के उत्तरी भागों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी-बिहार सहित कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए शीत लहर और कोहरे की चेतावनी है।

weather update cold wave
weather update cold wave

weather update : पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में अचानक ठंड बढ़ गई है। पूरा उत्तर भारत शील लहर की चपेट में है। देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, यूपी-बिहार में कल शाम से ही तेज हवाएं चलने लगी जिससे तापमान में और गिरावट हुई। आज सुबह भी कई राज्यों में कोहरे की मोटी परत देखने को मिला। घने कोहरे के कारण सड़क के साथ रेल यातायात पर भी असर दिखाई दे रहे है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से जारी कड़ाके की ठंड का कहर आगे भी बना रहने वाला है। कोहरे के कारण आज भी कई ट्रेनें देरी से चल रही है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.