scriptWeather UPdate: देश के कई हिस्‍सों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी | weather update: heavy rain in many states, IMD issued alert | Patrika News

Weather UPdate: देश के कई हिस्‍सों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

locationनई दिल्लीPublished: Jul 02, 2022 09:46:43 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

weather forecast update: मौसम विभाग के अनुसार, आज कई राज्यों में भारी बारिश होगी। इसके लिए रेड अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किया गया है। स्काईमेट वेदर के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, बिहार, हरियाणा, झारखंड, तेलंगाना, लक्ष्यदीप और कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

weather forecast update

weather forecast update

Weather forecast update: देश के लगभग सभी राज्यों में मानसून पहुंच गया है। बीते कुछ दिनों से कुछ जगह भारी बारिश हो रही है। इसके साथ ही लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। आने वाले 24 घंटों में देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा चलेगी। इसके साथ ही यूपी, बिहार और राजस्थान में वज्रपात के साथ बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज कई राज्यों में भारी बारिश होगी। इसके लिए रेड अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार दो दिन होगी भारी बारिश
बिहार में मानसून पूरी तरीके से एक्टिव हो गया है। कई जगह भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों कई क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। प्रदेश के किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी और शिवहर में अलर्ट जारी किया गया है।

मप्र में भारी बारिश की चेतावनी
मध्य प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने राज्य के बड़े हिस्सों में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के दो येलो अलर्ट जारी किए हैं। प्रदेश के ग्वालियर, गुना, अशोक नगर, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, नीमच और मंदसौर जिले में भारी बारिश के आसार है।

यह भी पढ़ें

राजस्थान में आज भारी से अतिभारी बरसात का अलर्ट, इन जिलों में झमाझम बरसेंगे बादल




मुंबई में जलभराव, सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रभावित
मुंबई और उसके आस-पास के कई इलाके में आज भी भारी बारिश होने की संभावना है। गुरुवार और शुक्रवार को मुंबई में हुई तेज बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। शहर के कई जगहों पर जलभराव हो गया है। बारिश का पानी मार्गों पर जमा होने से सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर भी असर पड़ा है। बीते 24 घंटे में मुंबई में 179.13 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मुंबई के पश्चिमी इलाकों में 140 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

राजस्थान में भारी बारिश, परवन नदी में आया उफान
राजस्थान में मानसून ने सामान्य से आठ दिन की देरी से कोटा और भरतपुर संभाग से दस्तक दी। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश दौसा के लावन में 100 मिलीमीटर दर्ज की गई। झालावाड़ के मनोहनथाना क्षेत्र में भारी बारिश होने से परवन नदी उफान पर आ गई। एक दर्जन से अधिक गांवों का सम्पर्क कट गया। पूर्वी राजस्थान के 8-10 जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें

यूपी में झूमकर बरस रहा मानसून, मौसम विभाग का 3 जुलाई तक झमाझम बारिश संग तूफान का अलर्ट



झारखंड में वज्रपात के साथ बारिश
मौसम विभाग (आईएमडी) झारखंड के देवघर, दुमका, गढ़वा, गिरिडीह,पलामु, रांची सराईकेला खरसावां, पश्चिम सिंघभूम जिले में वज्रपात के साथ बारिश होने के आसार है। वहीं, उत्तराखंड में क्षेत्रीय मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में कई स्थानों पर हो सकती है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
देश के अधिकांश राज्यों में बारिश हो रही है। स्काई वेटर के अनुसार, यूपी, असम, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक में आज बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो