असम में भूस्खलन से 2 बच्चों की मौत
असम में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश जारी है। राज्य के गोलपारा जिले में भूस्खलन के कारण दो बच्चों की मौत हो गई है। भारी बारिश के कारण जमीन ढह गई और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हुसैन अली और अस्मा खातून के रूप में हुई है। असम के पांच जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन की खबर है। बुधवार को लगातार बारिश के बीच एक ऑटो रिक्शा चालक पर पेड़ गिरने से करीमगंज एक की मौत और दो अन्य घायल हो गए।
झारखंड में गर्जन और वज्रपात की संभावना
रांची में भी मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर- पूर्वी भाग यानी धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कहीं-कहीं गर्जन/वज्रपात की संभावना भी जताई है।
अब पूरे राजस्थान में होगी बरसात, इन जिलों में जारी किया येलो अलर्ट
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मानसून बीते माह केरल में पहुंचने के बाद अन्य राज्यों की ओर बढ़ रहा है। दक्षिण के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज से अगले पांच दिनों तक कई राज्यों में बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, केरल, माहे, कर्नाटक के कई इलाकों में आने वाले दिनों तक भारी बारिश होगी। पूर्व राज्य के विभिन्न भागों में कुछ जगहों पर भारी बारिश और वज्रपात का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज़ रफ्तार हवाओं के साथ 48 घंटे में झमाझम बारिश
दिल्ली में गरज के साथ बारिश की संभावना
देश की राजधानी में झमाझम बारिश होने के बाद मौसम सुहाना हो गया है। दिल्ली के लिए आईएमडी ने शनिवार से चार दिनों के लिए गरज के साथ छीटें पड़ने या हल्की बारिश होने संभावना जताई है। इसके साथ ही ‘येलो अलर्ट' जारी कर दिया है। गुरुवार देर रात तक हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह भी हल्की फुहारों ने दिल्ली को भिगाया।
यहां होगी हल्की से मध्यम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, पश्चिमी हिमालय, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तर और पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों और पश्चिमी एमपी में हल्की बारिश हो सकती है। विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है।