scriptWeather Update: कर्नाटक और ओडिशा में होगी भारी बारिश, जानें अन्य राज्यों का हाल | Weather Update Heavy rain will occur in Karnataka and Odisha | Patrika News

Weather Update: कर्नाटक और ओडिशा में होगी भारी बारिश, जानें अन्य राज्यों का हाल

locationनई दिल्लीPublished: Sep 09, 2022 11:15:52 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

Weather Update : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिन में बेंगलुरु समेत दक्षिणी कर्नाटक में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। ओडिशा में मूसलाधार बारिश का एक और दौर शुरू होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।
 

Weather Update

Weather Update

weather update : देश में कई स्थानों पर सितंबर महीना शुरू होने के बाद भी मानसून पूरी तरह सक्रिय है। महाराष्ट्र, उत्तराखंड से लेकर दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु तक भारी बारिश और बाढ़ की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दो से तीन दिनों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और दक्षिण- मध्य इलाकों में बारिश की संभावना है। बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में बाढ़ का पानी कम जरूर हो गया, लेकिन आईटी राजधानी के लिए सबसे खराब स्थिति कम नहीं हुई है। वहीं, ओडिशा में मछुआरों को समुद्र से तट पर लौटने की सलाह दी जा रही है।


मौसम विभाग ने आज कर्नाटक में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बेंगलुरु सहित तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। कई दिनों से हो रही बारिश से कल बेंगलुरु को थोड़ी राहत मिलती दिखी थी। लेकिन आज एक बार फिर बारिश के पूर्वानुमान ने बेंगलुरु की टेंशन बढ़ा दी है।


आईएमडी ने अगले दो दिन में शहर सहित दक्षिणी कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक नौ सितंबर को तटीय व दक्षिणी कर्नाटक में और नौ वहीं, 10 सितंबर को अंदरूनी कर्नाटक के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।

यह भी पढ़ें

राजस्थान में फिर शुरू होगा तेज बरसात का दौर, जानें आगामी दिनों के मौसम का पूर्वानुमान




भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि मछुआरों को समुद्र से तट पर लौटने की सलाह दी गई है। मछुआरों को शनिवार और रविवार को दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश में समुद्र में नहीं जाना चाहिए। मौसम विभाग ने मल्कानगिरि, कोरापुट, गजपति, गंजम, रायगड़ा, कंधमाल, नबरंगपुर, कालाहांडी, नयागढ़, खुर्द और पुरी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी की है।

यह भी पढ़ें

इस कारण इन जिलों में मानसून सीजन में 53 फीसद कम हुई बारिश, ऐसा है आज मौसम का हाल




मध्य प्रदेश के कई इलाको में मध्यम बारिश तो कहीं बूंदा-बादी जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 8 दिन में एमपी दो नए वेदर सिस्टम बन रहे हैं, जो प्रदेश में 5 दिनों तक बारिश करा सकते हैं। दिल्ली तथा उसके निकटवर्ती इलाकों में अगले पांच दिन तक अच्छी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। आईएमडी ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, यूपी, उत्तराखंड सहित कुछ राज्यों में बारिश होगी। कई जगह भारी बारिश के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो